फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब बेचने के शक में सब्जी विक्रेता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राज नगर गली नंबर चार में रहे युवक पर शराब बेचने के शक में आठ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है। घायल युवक ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना की आठ मरला चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मूलरूप से सोनीपत के गांव ढुराणा निवासी सुल्तान ने बताया कि वह हाल में पानीपत के राज नगर में रहता है। वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है। सोमवार रात नौ बजे राज नगर गली नंबर चार में वह कमरे के अंदर पैर धो रहा था। इसी बीच सात से आठ युवक आए और कहा कि तू दारू बेचता है, इतना कहते ही उन्होंने कमरे से बाहर निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पैरों में काफी चोट मारी। आरोपियों में कुछ की पहचान छोटा, सोनू, जगदीप, जसबीर के रूप में हुई। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस काे दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें