पट्टीकल्याणा गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में तैयारी करते कारीगर। संवाद
- फोटो : Archive
समालखा। पट्टीकल्याणा गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में बाबा शिवशाह महाराज के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय वार्षिक झंडा रस्म समारोह 10 और 11 जुलाई को आयोजित होगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह है।आयोजन समिति के महासचिव तिलक राज सारसर ने बताया कि समारोह में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालु बाबा शिवशाह महाराज, बाबा नेकी शाह महाराज और बाबा कंवल शाह महाराज की समाधियों पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। 10 जुलाई की रात मंदिर परिसर में सत्संग और भजन-कीर्तन होगा। 11 जुलाई की सुबह पारंपरिक झंडा रस्म अदा की जाएगी, जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। संवाद