रघुनाथ मंदिर में सत्संग करती संतोषी माता। संवाद
समालखा। रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन में शनिवार को वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोषी माता के सानिध्य में रघुनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार महामंडलेश्वर संतोषी माता पड़ाव स्थित संतोषी माता मंदिर में पहुंची। उनके पहुंचने पर संतोषी माता मंदिर के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा फूल मालाओं और पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया। संतोषी माता मंदिर पड़ाव मोहल्ला से संतोषी माता को ढोल और डांडिया के साथ रघुनाथ मंदिर तक लाया गया। उसके उपरांत माता ने सत्संग प्रवचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर सत्संग में भाग लिया। सत्संग के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद