फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनर व्हील क्लब की प्रधान बनी अनीता कपूर

Sat, 26 Jul 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इनर व्हील क्लब द्वारा होटल गोल्ड में स्थापना समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अनीता कपूर ने इनर व्हील क्लब की 42वीं प्रधान बन कर पद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। नई कार्यकारिणी के लिए प्रधान अनीता कपूर, उप प्रधान रंजू ढींगरा, सचिव अंजली दिलोरी, कोषाध्यक्ष रजनीचांद, आइएसओ अमृता अरोड़ा और एडिटर के लिए रेखा गुप्ता ने पदभार संभाला।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भूमिका गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में पहले क्लब की गत वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट पेश की। पूर्व प्रधान भूमिका गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता कपूर को कॉलर पहनाकर पद हस्तांतरित किया। नवनिर्वाचित प्रधान ने क्लब के नए सत्र के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सिलाई मशीनों के साथ धूप और बरसात से बचाव के लिए छाते बांटे। मेयर कोमल सैनी ने प्रधान अनीता कपूर को प्रोत्साहित किया। मीनाक्षी वर्मा को नए सदस्य के रूप में पिन लगाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। महिलाएं परंपरागत रंगबिरंगे परिधानों में सज धजकर आई। दीपा गर्ग और मोनिका जैन ने खेल खिलाएं और कार्यक्रम को सुचारू रूप से निर्धारित किया। इस मौके पर पास्ट एसोसिएशन प्रेसिडेंट अनुराधा कालरा, जोनल काउंसलर पीडीसी गीता गुप्ता, डीपीसीसी पीडीसी सीमा चोपड़ा, पीडीसी माला अवस्थी, नीरू गुगलानी, आकांक्षा जैन और अमिता ढींगरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें