फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एंगल नया कबाड़ी भी रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड पुल के नीचे पानीपत-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एंगल रखकर एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश रचने वाले का अब तक सुराग नहीं लगा है। जीआरपी दो दिन में 60-70 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एंगल नया है इसलिए जीआरपी ने कृष्णपुरा व आजाद नगर क्षेत्र में कबाड़ियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फैक्ट्रियों में श्रमिकों से एंगल के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिस स्थान पर ट्रैक पर एंगल रखा गया था, उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस अब तक रेलवे स्टेशन से राज नगर तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन अब तक जीआरपी के हाथ खाली हैं। पूरे क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। शुक्रवार देर रात तक जीआरपी की टीमें सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रहीं। एसपी जीआरपी सुमित कुहाड़ ने जीआरपी थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट ली है। अब तक जीआरपी के हाथ खाली हैं लेकिन जीआरपी जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।



उल्लेखनीय है कि लोको पायलट रंजन कुमार को बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे गोहाना रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर किलोमीटर नंबर 86/18 के सामने 20 फीट का एंगल मिला था। इस एंगल को ट्रैक के बीच में रखा गया था। लोको पायलट रंजन कुमार ने इस बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी थी। अधिकारियों ने जीआरपी व आरपीएफ को रवाना किया था। लोको पायलट की शिकायत पर जीआरपी ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। इस घटना से रेलवे व जीआरपी में हड़कंप मच गया था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की मंशा नेताजी एक्सप्रेस या संभलपुर एक्सप्रेस को पलटाने की थी।
विज्ञापन





वर्जन :



जीआरपी थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। एंगल देखने में नया है। इसलिए कबाड़ियों से भी पूछताछ की जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को भी मामले की प्रगति से अवगत कराया जा रहा है। उम्मीद है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें