फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईद-उल-फितर की छुट्टी खत्म करने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन डाॅ. मुनीश अहमद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ईद उल फितर की छुट्टी खत्म करने पर समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जबकि केंद्र सरकार ने छुट्टी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। प्रदेश सरकार ने ऐसा कर समाज को बांटने का काम किया है।
उन्होंने ये बात रविवार को खटीक बस्ती स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक महीने के रमजान के बाद ईद आती है। इसके लिए समुदाय के लोगों में उत्साह होता है। समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के साथ इसकी खुशी साझा करते हैं।
प्रदेश सरकार ने ईद की छुट्टी खत्म कर समुदाय के लोगों को अलग कर दिया है। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से छुट्टी सुचारु रखने की मांग करते हैं। इस मौके पर डाॅ. शोकत अली अंसारी, चौधरी इमरान, बुबा हसन, नसीम अंसारी, हाजी शकुर अहमद व जेडी अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें