फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ ग्रामीण एसडीएम से मिले तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक ने चाभी लेकर खुलवाया गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविख्यात श्री श्याम बाबा मंदिर चुलकाना के कपाट खुलवाने को लेकर रोज नया घटनाक्रम सामने आ रहा है। मंगलवार को गांव चुलकाना के लकीसर मंदिर प्रांगण में पंचायत के बाद गांव के गणमान्य लोगों ने एसडीएम और एएसपी से मिलकर मेला लगवाने और मंदिर के कपाट खोलने की गुहार लगाई। दूसरी ओर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने चाभी लेकर चुलकाना धाम मंदिर का गेट खुलवा दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पंचायत में शामिल होने के बाद श्याम बाबा मंदिर में कुछ ग्रामीणों के साथ पहुंचे, जहां मंदिर कमेटी के उपप्रधान रोशनलाल ने उन्हें चाभी सौंप दी। पहले मंदिर का छोटा गेट और उसके बाद मुख्य द्वार खोल दिया गया। जबकि कपाट प्रशासन के साथ बातचीत के बाद खुलने की उम्मीद थी। इससे पहले कोविड-19 को देखते हुए गांव चुलकाना में विश्व प्रसिद्ध श्याम बाबा मंदिर में होली से दो दिन पहले होने वाले फाल्गुन महोत्सव को पिछले दिनों रद कर दिया गया था, क्योंकि मंदिर कमेटी ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने में असमर्थता जताई थी। कमेटी का कहना था कि मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और उनसे गाइडलाइन का पालन करवाना मुमकिन नहीं होगा, जिस पर कमेटी द्वारा एक से 31 मार्च तक मंदिर के कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष था और रविवार को ग्रामीण ताला तोड़कर मंदिर में घुस गए थे, लेकिन शाम को मंदिर कमेटी ने फिर से गेट बंद कर दिया था। कपाट बंद होने से दुखी ग्रामीणों ने मंगलवार को एकबार फिर से लकीसर बाबा मंदिर में पंचायत की, जिसमें गांव के गणमान्य लोगों के साथ ही पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों की आस्था को देखते हुए मंदिर के कपाट खोल देने चाहिए और मंदिर कमेटी के साथ ही लोगों को भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने 25 और 26 मार्च को फाल्गुन महोत्सव के दिन मंदिर बंद रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मंदिर कमेटी ने एक मार्च से ही कपाट बंद कर दिए। पंचायत के बाद सरपंच मदन शर्मा के नेतृत्व में मौजूद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम विजेंद्र हुड्डा और एएसपी पूजा वशिष्ठ से मिला। दोनों अधिकारियों ने उनसे बात की और मंदिर कमेटी के सदस्यों को भी साथ लाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मेले के दौरान वालंटियर के रूप में काम करने वाले ग्रामीणों की सूची भी देने के लिए कहा ताकि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए ही मंदिर खोलने को लेकर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों से इसे लेकर बात की गई है।
छौक्कर बोले
पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने बताया कि मंदिर का पहले छोटा और उसके बाद बड़ा गेट खोल दिया गया है। बुधवार को प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद श्याम बाबा के दर्शन के लिए कपाट भी खुल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें