फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय महिला कॉलेज में किया शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को शैक्षणिक व्याख्यान आयोजित किया गया। भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषयक व्याख्यान के मुख्य वक्ता अंटा ( सफीदों ) मेटिस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नफे सिंह नेहरा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों, कूटनीतिक प्रयासों, युद्धों, शांति संधियों, व्यापारिक गतिविधियों, सीमा विवादों और दोनों देशों के समकालीन राजनैतिक दृष्टिकोण के बारे में बताया। कहा, दोनों देशों के संबंधों को केवल राजनीतिक चश्मे से नहीं अपितु सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी देखा जाना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन छात्राओं के बौद्धिक विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। इस दौरान छात्राओं ने इस विषय में विशेष रुचि दिखाते हुए मुख्य वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछे। अध्यक्षता उप-प्राचार्य डॉ. रामनिवास और राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने की। इस मौके पर दीपक, डॉ. उषा लांबा व बिजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें