फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गलियों व खुले प्लॉटों में कूड़ा न फेंकने की अपील

Mon, 19 Oct 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। दिवाली को देखते हुए नगर निगम पानीपत शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में सफाई के काम को तेज कर दिया गया है। इससे कूड़े की मात्रा में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कस्टमर केयर नंबर जारी किया है, ताकि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


पानीपत शहर में हर रोज करीब 350 मीट्रिक टन कूड़े का उठान किया जाता है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो एजेंसियां सफाई कार्यों में और एक एजेंसी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के कार्य में जुटी हुई है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में कचरा अधिक निकलता है, जिसे लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। पिछले सप्ताह ही नगर निगम ने जेबीएम कंपनी के कार्यों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई थी। जांच के दौरान तीन चालकों और उनके सहयोगियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई थी, जो अपने निर्धारित क्षेत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा भी कवर नहीं कर पा रहे थे। इस गंभीर लापरवाही पर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

कचरा फेंकने की बजाय कस्टमर केयर पर करें संपर्क
निगम ने साफ किया है कि अपने घरों का कचरा इधर-उधर सड़कों, गलियों, नालियों या खाली प्लॉटों में न फेंकें। कूड़ा केवल नगर निगम और जेबीएम कंपनी के सहयोग से संचालित निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। किसी क्षेत्र में समय पर कूड़ा नहीं उठता है, तो नागरिक टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर 18001232664 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन :
शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से आग्रह है कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। इसमें किसी प्रकार की समस्या है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। शहर को स्वच्छ पानीपत, सुंदर पानीपत बनाने के लिए लापरवाही बरतने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


डॉ. पंकज, निगम आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें