फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क किनारे खड़े एसी मैकेनिक की ट्राला ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े एसी मैकेनिक को अनियंत्रित ट्राॅले ने रौंद दिया। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।



पानीपत की राजनगर कॉलोनी के वीरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा बेटा सावन (18) एसी रिपेयर का काम करता था। वह शुक्रवार को रामनगर गांव गया था। साथ में उसका दोस्त अजय भी था। करीब साढ़े आठ बजे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत आ रहे थे। जैसे ही गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे तो अजय शौच करने के लिए रुक गया। सावन सड़क किनारे मोटरसाइकिल के पास खड़ा रहा। इसी बीच पीछे से आए अनियंत्रित ट्राॅले ने रौंद दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मौत से छह मिनट पहले किया था पिता को फोन



सावन के परिजन ने बताया कि करीब आठ बजकर 56 मिनट पर उसने पिता को फोन किया था। उसने फोन पर जल्द ही घर वापस आने की बात कही थी। लेकिन 10 मिनट के बाद ही परिजन को हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन












हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - देवेंद्र कुमार, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें