पानीपत। सोमवार को 15 ट्रेनें लेट रहीं। आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। यात्री रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर परेशान नजर आए। यात्री खुशी और रोहित ने बताया कि वह एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अंबाला कैंट-पानीपत एमईएमयू 1:13 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू सवा घंटे, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस 51 मिनट, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 32 मिनट, नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 34 मिनट, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। संवाद