फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदाई संग गूंजा अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को शहर सहित जिलेभर में गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ।
श्रद्धालुओं ने भव्य झांकियां निकालीं और गणपति की प्रतिमाएं नहर-यमुना में विसर्जित कीं। विदाई के दौरान अगले बरस तू जल्दी आ... का जयघोष भी गूंजा। इस बीच अबीर-गुलाल रास्ते भर उड़ता दिखा।
शहर के विभिन्न पंडालों और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का दिल्ली पैरेलल नहर और यमुना में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की टोलियां गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थलों की ओर रवाना होने लगीं।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे पर बजते धार्मिक भजनों के बीच युवा, महिलाएं और बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भव्य झांकियां निकालीं। नहर और यमुना तट पर पहुंचकर आरती की गई और भगवान गणेश को मोदक, फल-फूल अर्पित किए गए।
विज्ञापन

विसर्जन के समय नम हुईं आंखें : कई दिनों से घरों और पंडालों में विराजमान बप्पा को विदाई देने का समय आया तो माहौल भावुक हो गया। रास्ते भर जयकारे लगाते और नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालुओं की आंखें विसर्जन के दौरान नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें