फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंबाला डिपो ने पांवटा साहिब के लिए चलाई बस

विज्ञापन
अंंबाला छावनी बस स्टैंड से पांवटा साहिब के लिए चलाई रोडवेज की बस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सिख श्रद्धालुओं और हिमाचल जाने वाले श्रमिकों को अंबाला डिपो ने एक विशेष सौगात दी है। छावनी बस अड्डे से अब हिमाचल के ऐतिहासिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार बस सेवा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस सुविधा से अब श्रद्धालु सीधा अंबाला छावनी से पांवटा साहिब पहुंच सकेंगे, वहीं हिमाचल जाने वाले श्रमिकों को भी काफी फायदा होगा। बुधवार को पहली बस चली तो 50 यात्रियों ने सफर किया।
पहले दिन सवार हुए 50 यात्री : पांवटा साहिब सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन से जुड़ी हुई है। यहां गुरु जी चार वर्षों से अधिक समय तक रहे। यहीं पर उन्होंने दशम ग्रंथ की रचना की। इसके परिसर में तालाब भी सुशोभित हैं, जहां गुरु महाराज वेतन वितरित किया करते थे। यह होगा किराया : अंबाला छावनी से पांवटा साहिब लगभग 106 किमी दूर है। यहां पहुंचने में बस से लगभग तीन घंटे का समय लगता है। छावनी अड्डे से रोजाना सुबह आठ बजे बस पांवटा साहिब के लिए रवाना होगी जोकि 11:30 बजे पांवटा साहिब पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर के समय रवाना होकर शाम तक अंबाला छावनी पहुंचेगी।

अंंबाला छावनी बस स्टैंड से पांवटा साहिब के लिए चलाई रोडवेज की बस। संवाद

अंंबाला छावनी बस स्टैंड से पांवटा साहिब के लिए चलाई रोडवेज की बस। संवाद

अंंबाला छावनी बस स्टैंड से पांवटा साहिब के लिए चलाई रोडवेज की बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें