फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच घंटे देरी से पहुंची अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों का रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचना लगातार जारी है। वीरवार को स्टेशन पर 11 ट्रेनें देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते हुए मायूस नजर आए। अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल पांच घंटे की देरी से पहुंची। अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे पायल और मनोज ने बताया कि वह काफी समय से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इंतजार कर थक चुके हैं। हर किसी को अपने गंतव्य पर पहुंचने की जल्दी होती है। स्टेशन पर आने के बाद हमें पता चला कि हमारी ट्रेन एक घंटे की देरी से आ रही है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन


ये ट्रेनें पहुंची देरी से

अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल पांच घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 1:36 घंटे की देरी से पहुंची। टाटानगर एक्सप्रेस 1:11 घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 58 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 53 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 28 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मिनट की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 27 मिनट की देरी से पहुंची।

वर्जन :

रेलवे स्टेशन पर कुछ ही ट्रेनें देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें