फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन की आईडी हैक कर मौसेरे भाई ने साले संग मिलकर की सवा चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
Amazon's ID hacked and a fraud of four and a quarter million - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गांव शेखपुरा निवासी युवक के साथ मौसेरे भाई ने साले संग मिलकर अमेजन आईडी हैक की और सवा चार लाख रुपये का सामान मंगाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। युवक ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। जिस पर गृहमंत्री से गुहार लगाई, लेकिन जांच ही चलती रही, कार्रवाई नहीं हुई। दस दिन पहले पीड़ित ने एसपी शशांक कुमार सावन से मुलाकात की, जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई और जांच शुरू हो सकी।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी सुखविंद्र ने बताया कि सेक्टर 13-17 में सदर थाना के सामने ओक्सॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनका ऑफिस है और वह अमेजन के साथ कारोबार करते हैं। सोनीपत स्थित अमेजन के वेयरहाउस में सवा चार लाख रुपये कीमत का केमिकल रखवाया था, ताकी अमेजन पर आर्डर आए तो अमेजान वेयरहाउस से ही माल की डिलिवरी हो सके। गत 2017 में मौसेरा भाई संदीप ने अपने साले नवीन के साथ मिलकर उसकी फर्म के नाम से मिलती जुलती दूसरी फर्म बना ली, जिसका नाम ओक्सॉन पेंट्स केमिकल रखा।
सुखविंद्र का आरोप है कि नवीन और संदीप ने मिलकर उसकी अमेजन की आईडी और पासवर्ड हैक किया और आठ जुलाई 2019 को वेयरहाउस में रखा सवा चार लाख रुपये कीमत के केमिकल को वापस भेजने के लिए ईमेल भेज दी। अमेजन ने ब्लूडार्ट कोरियर के जरिए केमिकल को दिल्ली में आरोपियों की ओर से बताए पते पर भेज दिया। जहां पर आरोपियों ने सुखविंद्र बनकर फर्जी हस्ताक्षर किए और माल ले लिया। सुखविंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसका केमिकल को अमेजन पर ही बेच रहे हैं। माल वापस मांगा, लेकिन उन्होंने मना किया तो उसने पुलिस की मदद मांगी थी।
विज्ञापन

सुखविंद्र ने कहा कि उसने पहले सेक्टर 13-17 थाने में शिकायत दी थी क्योंकि उसका ऑफिस सेक्टर13-17 में है और ऑफिस से ही आईडी पासवर्ड हैक हुए थे, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। फिर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। जिन्होंने कार्रवाई करते हुए उसे साइबर सेल में ट्रांसफर किया, लेकिन वहां से शिकायत को सेक्टर 13-17 में भेज दिया गया। सेक्टर 13-17 गया तो पुलिस ने सोनीपत और दिल्ली का मामला कहकर पल्ला झाड़ दिया। अब एसपी से मिलकर शिकायत दी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें