फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गांव डाहर में रक्तदान कर बनें रक्तवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर गांव डाहर स्थित चार मंदिर में वीरवार को वक्त दे रक्त दे रक्तदान सेवा सोसायटी, अमर उजाला फाउंडेशन और ऐके इंश्योरेंस बाजार की ओर से संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान कराने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीम आएगी। उनके डॉक्टरों की देखरेख में जांच कर रक्तदान होगा। वक्त दे रक्त दे रक्तदान सेवा सोसायटी के पदाधिकारी देव छोकर ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे देश में हर रोज सैकड़ों व्यक्ति रक्त के अभाव में मर जाते हैं। इसीलिए हमारी ओर से दान किया गया रक्त किसी को जीवन दे सकता है। लोगों से अपील है कि वीरवार को डाहर गांव में होने वाले 120 वें रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें