फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूठर गांव के अमन ने मुक्केबाजी में दिखाया दम

Thu, 09 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अमन घणघस। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। पूठर गांव के 20 वर्षीय अमन घणघस ने मुक्केबाजी में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल में चेन्नई में आयोजित बीएफआई (भारतीय मुक्केबाजी महासंघ) कप सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 1 से 7 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने भाग लिया जिनमें अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

अमन ने अब तक जिला स्तर पर पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं जबकि राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में बरेली में आयोजित सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमन ने यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया। अमन को अब इंडिया कैंप के लिए चुना गया है। इससे पहले भी वह इंडिया कैंप में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन


अमन साधारण परिवार से हैं। पिता बिजेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं जबकि उनकी मां प्रवीन गृहिणी हैं। अमन इस समय सीयू (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी) से बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


अमन ने खेल की शुरुआत पीएस अकेडमी से की जहां उन्हें कोच सुरेंद्र का मार्गदर्शन मिला। कोच सुरेंद्र ने अमन की लगन और मेहनत को पहचानते हुए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया। कोच सुरेंद्र ने बताया कि अमन का लक्ष्य अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। वे बताते हैं कि अमन की ताकत उनका ध्यान और जज्बा है। अमन ने बताया कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें