फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में 21 को भव्य शोभायात्रा के लिए जीटी रोड पर वैकल्पिक रूट प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में भव्य शोभायात्रा की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर पानीपत में रूट डायवर्ट किया जाएगा। यहां एलिवेटेड हाईवे और दूसरे वैकल्पिक रास्तों से आवागमन हो सकेगा, लेकिन जीटी रोड पर स्काईलार्क से डेरा बाबा जोध सचियार तक बंद रहेगा। ऐसे में सबसे अधिक जींद जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। इसके अलावा गोहाना व रोहतक की ओर जाने वाले लोगों को भी रूट डायवर्जन के तहत एलिवेटेड हाईवे का प्रयोग करना पड़ेगा। रूट डायवर्जन प्लान जीटी रोड पर 21 जनवरी को सुबह छह से रात 11 बजे तक लागू रहेगा। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि 21 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर समेत जिले की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इसमें शामिल होंगी। इसकी सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए जीटी रोड के वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया है। इसके तहत एएसपी मयंक मिश्रा को यातायात व्यवस्था का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस ने 21 को वाहन चालकों से वैकल्पिक रूट का प्रयोग करने की अपील की है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की 20 जनवरी को सायं चार से छह बजे तक फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

यह रहेगा वैकल्पिक रूट प्लान
-21 जनवरी को चंडीगढ़ से दिल्ली और रोहतक, गोहाना की तरफ जाने वाले वाहन चालक पानीपत टोल प्लाजा से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
-टोल प्लाजा से सनौली रोड पर जाने वाले हलके वाहन बरसत रोड, तहसील कैंप कट या स्काईलार्क मार्केट कट से होते हुए देवी मंदिर के साथ लगते नाला रोड से होते हुए सनौली रोड पर जा सकते हैं। इसके साथ ही देवी मंदिर से एसडी मॉडर्न स्कूल किला से होते हुए वार्ड 11 चुंगी, गणेश नगर से होते हुए सनौली रोड पर पहुंच सकते हैं।
-टोल प्लाजा से मॉडल टाउन और जींद की तरफ जाने वाले हलके वाहन सेक्टर 13-17 कट से यू टर्न लेकर टीडीआई पुल से काबड़ी रोड या नहर बाईपास से होते हुए मॉडल टाउन व जींद रोड पर जा सकते हैं।
-दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक जीटी रोड पर नांगलखेड़ी से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।
-रोहतक और गोहाना से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक डाहर बाईपास से होते हुए एनएच-44 पर प्रवेश कर नांगलखेड़ी से एलिवेटेड हाईवे (फ्लाईओवर) का प्रयोग कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
-जींद से चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक असंध रोड पर नाका से दिल्ली पैरलल नहर बाईपास होते हुए रिफाइनरी रोड या सिवाह बाईपास से जीटी रोड पर प्रवेश कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

शोभायात्रा में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
शोभायात्रा में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कर यात्रा में शामिल हों। जिला सचिवालय परिसर की पार्किंग, रोड़ धर्मशाला परिसर, आर्य सीसे स्कूल परिसर, आर्य स्कूल खेल ग्राउंड परिसर, थाना शहर परिसर, माडल संस्कृति स्कूल परिसर नजदीक लालबत्ती, नवल सिनेमा परिसर व सेक्टर-25 ट्रक यूनियन में पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें