फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अक्षय तृतीया आज, बाजार में खरीदारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अक्षय तृतीया रविवार को है। इस दिन शादी, दान-स्नान के विशेष महत्व है। इस दिन अबूझ मुहूर्त में शादी ब्याह होंगे। इस दिन पूजा, दान, स्नान, पितृ तर्पण और खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शहर में शादी-ब्याह के लिए बैंक्वेट हाल बुक हो चुके हैं। बाजार में खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया शनिवार को सुबह 10:10 बजे से शुरू हो चुकी है। यह रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी। इस दौरान पूजा-पाठ, हवन, दान-स्नान, खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र तीर्थ स्थलों पर जाकर स्नान करना चाहिए और वहीं घाट पर जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। पित्रों की शांति के लिए दान व हवन करना चाहिए। अक्षय तृतीया पर शादी करना शुभ होता है लेकिन इस बार अक्षय तृतीया रविवार को है और रविवार व मंगलवार को गृह प्रवेश शुभ नहीं माना जाता इसलिए इस दिन गृह प्रवेश करने से बचना चाहिए। अक्षय तृतीया पर विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ होता है। इस दिन ओम नम: भागवते वासुदेवाय नम: का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मनोकामना पूर्ण होती है।
शहर में बुक हो चुके हैं बैंक्वेट हाल, बाजारों में बढ़ी खरीदारी-
अक्षय तृतीया पर शादी, शुभ कार्य करना, खरीदारी करना शुभ माना जाता है इसलिए शहर में अबूझ मुहूर्त में खरीदारी और शादी-ब्याह के लिए तैयारियां बढ़ गई हैं। शहर में लगभग 90 प्रतिशत बैंक्वेट हाल बुक हो चुके हैं जहां अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में शादी होंगी। वहीं बाजार में लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है जिससे बाजारों की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी बढ़ी
अक्षय तृतीय के लिए शनिवार को बाजार में पूरा दिन खरीदारी रही। खासकर सोने व चांदी के शोरूम व दुकानों पर खरीदारी की। इनके रेट अधिक होने पर लोगों ने कम वजन के गहने लिए हैं। सुभाष बाजार स्थित सिल्वर प्वाइंट के संचालक राजीव सोनी ने बताया कि बाजार में खरीदारी सामान्य है। अक्षय तृतीय पर लोग अपनी पसंद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें