फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हसला के राज्य प्रधान के उम्मीदवार चुने गए अजेंद्र कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिले के सभी वरिष्ठ हसला सदस्यों सहित वर्तमान व पूर्व हसला कार्यकारिणी सदस्यों ने एक मत से जिला पानीपत की राज्य हसला प्रधान के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए वर्तमान हसला जिला प्रधान अजेंद्र कुंडू को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन

उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व हसला प्रधान सतबीर मलिक ने रखा जिसे सभी सदस्यों ने एक मत से स्वीकार किया और तन-मन-धन से अजेंद्र कुंडू का साथ देने का वायदा किया। अजेंद्र कुंडू 2021-24 में जिला प्रधान हसला के पद पर हैं। 25 दिसंबर को 2024-27 के लिए भी उन्होंने चुनाव जीता है। अजेंद्र कुंडू ने बताया कि वे संगठन के लिए काम करते आए हैं। संगठन की ताकत और कमजोरियों का उनको पूरा ज्ञान है।
अगर राज्य के साथी उनका साथ देते हैं तो वे शिक्षा मंत्री के गृह जिले का उम्मीदवार होने के नाते पूरे राज्य संगठन और हसला सदस्यों के लिए शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी मांगों को मनवाने के प्रयत्न करेंगे। पिछले कार्यकाल में राज्य कार्यकारिणी एक भी आधिकारिक बैठक शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से नहीं करवा पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें