फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निबंध लेखन में अहर की माफी ने मारी बाजी

Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें खंड के 25 विद्यालयों से लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया और लगभग 10 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में अहर के जीएसएसएस की माफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अशोक सैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, कविता, पेंटिंग, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, डिबेट, प्रश्नोत्तरी और स्किट में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में अहर खंड के जीएसएसएस की छात्रा माफी प्रथम, द्वितीय इसराना के जीजीएसएसएस से साधना और तृतीय शाहपुर के जीएसएसएस की तनु रही। स्लोगन में नौल्था के जीजीएसएसएस की अक्षरा प्रथम, द्वितीय कारद के जीएसएसएस से दीपिका और तृतीय स्थान पर इसराना के जीजीएसएसएस से प्रिया रही।
भाषण में प्रथम स्थान पर मांडी के जीएसएसएस से इंदु, द्वितीय नौल्था के जीजीएसएसएस से निशु और तृतीय शाहपुर के जीएसएसएस से आरती रही। कविता में प्रथम स्थान पर शाहपुर के जीएसएसएस से अनामिका, द्वितीय अहर के जीएसएसएस से अश्विनी और तृतीय स्थान पर कारद के जीएसएसएस से नेन्शी रही। पेंटिंग में प्रथम स्थान पर कारद के जीएसएसएस से अनु, द्वितीय नौल्था के जीजीएसएसएस से सीमा और तृतीय स्थान पर नौल्था के जीएसएसएस से वाशु रही। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान पर कारद के जीएसएसएस से पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कारद के जीएसएसएस से प्रीति प्रथम रही। डिबेट में प्रथम स्थान पर मांडी के जीएसएसएस से लक्ष्य और मांडी के जीएसएसएस से यंशिका, , द्वितीय अहर के जीएसएसएस से नेहा और मिंटो, तृतीय स्थान पर कारद के जीएसएसएस से रितु और रिंकी रही। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर बुआना लाखु के जीएसएसएस से विक्की और पंकज रहे। स्किट में प्रथम स्थान पर मांडी के जीएसएसएस से काजल, जतिन, विनित, शुभम, विपिन, सौरभ और आर्यन रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें