फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक रत्न से सम्मानित करेगा अग्रवाल वैश्य समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अग्रवाल वैश्य समाज ने 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए समाज के पानीपत जिलाध्यक्ष तरसेन बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज ने एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू की हुई हैं जो अब अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जिला संयोजकों की नियुक्तियों के साथ पंजीकरण भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

तरसेन बंसल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान का आयोजन अनूठा एवं ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में एक साथ एक समय पर प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 100 या उससे अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को ये सम्मान दिया जाएगा। पानीपत सहित अन्य सभी विधानसभा इकाईयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
पानीपत में यह कार्यक्रम रविवार को गौशाला मंदिर जीटी रोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पानीपत में वार्ड-26 से पार्षद व समाजसेवी विजय जैन व सजंय अग्रवाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं पंजीकरण के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में संयोजक बनाए गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए आयु निर्धारण 70 वर्ष या उससे अधिक का रखा गया है। 70 वर्ष से कम या फिर मरणोपरांत वरिष्ठजनों को ये सम्मान नहीं दिया जाएगा। इसलिए सम्मान के केवल 70 वर्ष की आयु या उससे अधिक उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को ही दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व संपूर्ण पता अनिवार्य रखा गया है। यह सम्मान केवल वैश्य/अग्रवाल वैश्यजनों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें