फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अग्रवाल वैश्य समाज ने शादियों मेें निमंत्रण पत्र नहीं छपवाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वैश्य समाज के लोगों ने फैसला किया है कि वह भविष्य में शादियों में निमंत्रण पत्र नहीं छपवाएंगे। केवल डिजिटल निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। या फिर फोन पर मेहमानों को आमंत्रण भेजा जाएगा। यह फैसला रविवार को अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश कार्यक्रम की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विवाहों को लेकर रखे गए प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करने के बाद यह भी फैसला हुआ कि विवाह शादियों में खाने के मेन्यू को छोटे से छोटा रखा जाएगा। भविष्य में जो भी शादी होगी, उसमें पंडित द्वारा निकाले गए मुहूर्त पर विवाह की रस्म पूरी की जाएगी। उसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर फैसला किया गया कि जहां पर वैश्य समाज का उम्मीदवार मैदान में है पूरा समाज एकजुट होकर उसकी मदद करेगा और जहां पर समाज का उम्मीदवार नहीं है वहां पर समाज एकजुट होकर अपने वोट की ताकत दिखाएगा। प्रदेश में वैश्य समाज के विधायकों की घटती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए अगले चुनाव तक हर विधानसभा में सेमिनार, गोष्ठी, कार्यशाला आयोजित करने का फैसला किया गया, ताकि हरियाणा विधानसभा में समाज की उपस्थिति को बढ़ाने का काम किया जा सके।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश भाजपा की महासचिव अर्चना गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करने के बाद वैश्य समाज का आह्वान किया कि वह महिलाओं को राजनीति में आगे बढऩे का काम करे। उन्होंने कहा कि राजनीति में घटती संख्या को बढ़ाने के प्रयासों में मतदान में कमी सबसे बड़ी बाधा है। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि किसी समय में हरियाणा में 18 विधायक समाज के होते थे और आज उनकी संख्या तीन पर आकर अटक गई है। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में बिना राजनीति में भागीदारी के कोई काम नहीं हो सकता। स्थिति यह है कि व्यापार हो या नौकरी हर जगह राजनीतिक हस्तक्षेप जरूरी हो गया है। समाज के लोगों को सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी को बढ़ाने के लिए काम करना होगा।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल यमुनानगर, पवन अग्रवाल अम्बाला, सुभाष तायल रोहतक, श्री निवास गुप्ता बहादुरगढ़, बलराम गुप्ता चरखी दादरी, प्रमोद मित्तल झज्जर, कमल मित्तल जींद, सुशीला सर्राफ फतेहाबाद, प्रो. विपीन गुप्ता भिवानी, प्रो. अजय गर्ग पानीपत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें