फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ भूख हड़ताल पर युवक

Tue, 22 Jul 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर की चुलकाना फाटक पार शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय के सामने धरना देकर बारह घंटे की भूख हड़ताल की।
विज्ञापन


उसकी मांग है की तंबाकू उत्पादन बंद हो और शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही उसने पुलिस कर्मियों को पेंशन शुरू करने की भी मांग की। इसे लेकर उसने एसडीएम कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।

लघु सचिवालय के सामने सड़क किनारे बैनर लगाकर भूख हड़ताल पर बैठे प्रदीप कुमार ने कहा कि नशा न केवल इंसान की आयु को कम करता है, बल्कि समाज की एकता के लिए भी खतरा है। उसने कहा कि नशे के चलते बड़े परिवार बर्बाद हो रहे हैैं।
विज्ञापन


इससे पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं। आज जो पढ़ा लिखा युवा गलत रास्ते पर चल रहा है। इसलिए सरकार को आय न देखकर नशे से बर्बाद होने वाले परिवारों और बिगड़ते समाज की तरफ ध्यान देकर तंबाकू उत्पादन और शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

प्रदीप ने पुलिस कर्मियों की खत्म की गई पेंशन की मांग को उठाते हुए कहा कि हर किसी का परिवार एक जैसा नहीं होता है। बहुत से पुलिस कर्मियों का ड्यूटी के समय निधन हो जाता है ओर उनके परिवार में एक भी सदस्य कमाने वाला तक नहीं होता।
विज्ञापन


पेंशन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी है। सरकार को हर पहलू पर गोर करते हुए पुलिस कर्मियों की बंद की गई पेंशन सेवा फिर से शुरू करनी चाहिए। उसने कहा कि यदि सरकार उसकी मांग पर ध्यान नहीं देती है तो वह जल्द ही दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगा। रविवार को प्रदीप ने शहर में फ्लाईओवर के नीचे बैठकर भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें