फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए के विरोध में हरियाणा बोर्ड के स्कूल भी गए हड़ताल पर

Sat, 07 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

134 ए की नीतियों के खिलाफ सीबीएसई स्कूलों की हड़ताल के पक्ष में शनिवार से हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूल के प्रबंधकों ने भी हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है। शनिवार से क्षेत्र के सभी निजी स्कूल 134ए की नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक से जुड़े निजी स्कूल मालिकों ने बैठक कर शनिवार से सोमवार तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान साहब सिंह नाचरौन ने बताया कि 134ए की नीतियों के विरोध में शुक्रवार से सीबीएसई स्कूलों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। अब शनिवार से हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कू ल भी सोमवार तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  134ए के तहत बनाई गई नीतियां सरासर गलत है। प्राइवेट स्कूल 134ए के तहत गरीब बच्चों को स्कूलों में शिक्षा देने का काम काम कर रहे है। लेकिन सरकार माननीय हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 134ए के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों की फीस न देकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ लोग अभिभावकों की आड़ में निजी स्कूलों का माहौल्ल खराब क रने में लगे हुए है। चार वर्षों से निजी स्कूल गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



लेकिन सरकार की ओर से उन बच्चों की फीस का एक रुपया तक नहीं दिया गया। यदि सरकार ने बच्चों की फीस नहीं चुकाई तो प्राइवेट स्कूल अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मौके पर डॉ. देवेंद्र ढांडा कंडरौली,नरेन्द्र सिंह फतेहगढ, राजेश कांबोज चमरोडी, नरेन्द्र झगुडी, अरविंद सिंह बकाना, परविन्द्र सिंह ठसका,अशोक धीमान बैंडी, सुशील कांबोज मंधार, सुनील जठलाना, मुकेश शास्त्री अलाहर मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें