फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दिन बाद खिली धूप, ठंड से मिली राहत

Sun, 18 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। तीन दिन से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की मार झेल रहे अंबाला वासियों के लिए शनिवार की सुबह राहत भरी रही। शहर में सुबह चटख धूप खिली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम साफ होने से बाजार और सड़कों पर रौनक नजर आई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, शनिवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले पिछले तीन दिन से जिले में शीत लहर का प्रकोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकली थी, लेकिन शीत हवाओं के कारण वह बेअसर साबित हो रही थी। शनिवार को निकली तेज धूप ने लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। पार्कों और घरों की छतों पर लोग धूप सेकते नजर आए। गृहिणियों ने जहां कपड़ों की धुलाई और सुखाने के काम को प्राथमिकता दी, वहीं व्यापारियों के चेहरों पर भी चमक दिखी। कोहरे के कारण परिवहन सेवा बुरी तरह प्रभावित रही थी, जिसमें शनिवार को सुधार देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें