फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धमकी के बाद दो भाइयों पर तलवार व रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड पर आरोपियों धमकी देने के बाद दो भाइयों पर तलवार व रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका बबैल रोड पर बुद्धिराजा चौक पर अशोक मेडिकल स्टोर है। 20 सितंबर को वह स्टोर पर बैठा हुआ था। शाम साढ़े चार बजे स्टोर पर निंबरी निवासी सतीश आया और कहने लगा कि तू मनमोहन नगर निवासी गुरजीत को परेशान करता है, तेरे जल्द मजा चखाएंगे। उसके साथ कहासुनी की और धमकी देते हुए चला गया। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने छोटे भाई अशोक के साथ स्टोर पर बैठा हुआ था। इसी बीच सतीश, प्रदीप व अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और उस पर तलवार व रॉड से हमला कर दिया। उसका भाई अशोक बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें