समालखा।अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नगर पालिका अधिकारियाें ने जेसीबी मशीन से मुख्य बाजार रेलवे रोड पर दुकानों के आगे बने नाले के ऊपर थडे़ तोड़ने का काम शुरू किया गया था लेकिन बीच में जेसीबी मशीन खराब होने का हवाला देते हुए कार्रवाई को अधूरा छोड़ दिया गया था। वही नगरपालिका ने दुकानदारों को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए अपनी दुकानों के आगे थडे़ हटाने व छप्पर उतारने को कहा गया था। जिसका असर रविवार देखने को मिला। नगर पालिका की कार्रवाई से पहले ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे छप्पर उतारने शुरू कर दिए है। कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका की बात मानकर स्वयं ही अपनी दुकानों के सामने से थड़े और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। साथ ही कुछ दुकानदारों के द्वारा कार्रवाई होने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।