फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन पर खुद दी जानकारी

Wed, 27 May 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद सतीश के परिजन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मतलौडा (पानीपत)। वैसर गांव में सोमवार रात किसान सतीश (38) की हत्या से सनसनी फैल गई। मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद पुलिस को फोन कर कहा, सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी है, उसका शव घर पर पड़ा है।

सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। सतीश की मां राजबाला ने पड़ोस की महिला, उसके बेटे समेत पांच लोगों पर घर बुलाकर पिटाई के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि लेन-देन, पुरानी रंजिश और प्रेम संबंधों सहित कई बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन


वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतक की मां राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सतीश सोमवार शाम खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। रात करीब दो बजे सूचना मिली कि गांव निवासी राजेश के मकान की छत पर बने चौबारे में सतीश का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सतीश के गले में परना लिपटा हुआ था और चेहरे पर खून के निशान थे।

राजबाला ने आरोप लगाया कि गांव निवासी राजेश की पत्नी मंजीत, उसके बेटे विकास, मंजीत के जेठ राजपाल, उनकी पत्नी और बेटे विशाल ने पुरानी रंजिश के चलते सतीश को घर बुलाया। वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।
जीजा का आरोप-गली में हत्या कर छत पर ले गए

सतीश के जीजा दीपक ने बताया कि सतीश का पड़ोस की महिला के साथ पैसों का लेन-देन था, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में सतीश की हत्या की गई है। दीपक ने बताया कि सतीश तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके दो बच्चे हैं। उनके पिता की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका आरोप है कि साजिश के तहत पहले सतीश की गली में हत्या की गई और बाद में शव को छत पर डाल दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी विकास को हिरासत में लिया गया है। उसी ने वारदात के बाद फोनकर सतीश की हत्या की बात स्वीकारी थी। मामले में लेन-देन, प्रेम संबंध समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद सतीश के परिजन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें