फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुंध के बाद अब शीतलहर कंपकंपाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धुंध का प्रभाव शुक्रवार को दिन में भी जारी रहा। सुबह के समय में दृश्यता कम रही। मध्यम हवा चलने से दिन के समय धुंध से कुछ राहत मिली। इन सबके बीच मौसम विशेषज्ञों ने अगले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। यह सिलसिला 23 जनवरी तक रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को छाई धुंध ने जीटी रोड पर वाहनों की गति को धीमा कर दिया। सुबह काम के लिए निकलने वाले लोग धुंध की वजह से लेट हो रहे हैं, वहीं पर शाम के फिर से धुंध पड़नी से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यही नहीं धुंध ने काम धंधों के साथ साथ जनजीवन को भी अस्त व्यस्त कर दिया है। धुंध होने की वजह से लोगों को ठंड का भी अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 23 जनवरी के बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और उसके बाद 30 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और शीत हवाएं चलने की संभावना है। इसी के मद्देनजर कृषि विभाग ने भी किसानों को फसलों में अधिक सिंचाई न करने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि 23 जनवरी तक क्षेत्र में शीत लहर चलने की संभावना है। धुंध भी जारी रह सकती है।
विज्ञापन


बॉक्स


पाला गेहूं की फसल के लाभदायक

मौसम गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। पछेती बिजाई वाले किसानों के लिए इस समय पड़ रहा पाला फायदेमंद साबित हो रहा है। किसानों कुछ दिनों तक मौसम ठंडा रहने की प्रार्थना कर रहे हैं। ताकि गेहूं की फसलों का फुटाव व बढ़वार हो सकें। कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. आदित्य कौशिक का कहना है कि अभी तक मौसम गेहूं के लिए लाभदायक है। इस समय गेहूं ंकी फसल में कोई बीमारी भी नहीं है। इस बार मौसम के अनुकूल होने पर पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा। संवाद

सरायअकिल स्थित रोडवेज बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें