पानीपत। आठ मरला चौक पर बूथ से पैसे निकलवाने गए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने आर्य नगर स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकाले। पीड़ित ने बैंक में कॉल कर खाते को बंद कराया और इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जाटल रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी सत्यवान ने बताया कि वो 14 जनवरी को घरेलू काम के लिए जाटल रोड पर आठ मरला चौक स्थित एटीएम बूथ से 10 हजार रुपये निकालने गया था। जैसे ही वो बूथ में गया यहां दो युवक आ गए। वो मशीन खराब होने संबंधी बात करने लगे। इन्होंने उसे बातों में उलझा लिया और पैसे निकालने में मदद करने की बात कहकर उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया। वो कार्ड से पैसे निकालने की कोशिश करता रहा लेकिन पैसे नहीं निकले। फिर वो युवक वहां से चले गए। 15 मिनट बाद उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये चोरी होने का संदेश मिला। उसने बैंक में कॉल कर खाते को बंद कराया। डिटेल निकलवाई तो पता चला कि ये पैसे आर्य नगर में एटीएम बूथ से निकाले गए हैं। उसने चार दिन तक अपने स्तर पर चोरों की तलाश की लेकिन उनका भेद नहीं लगा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा