फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद 4.66 लाख का बिल हुआ 3944 रुपये का

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली सीएम विंडो निगरानी कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। जहां हरि सिंह कॉलोनी निवासी गुलाब सिंह का बिजली का बिल 466 217 रुपये आया था। जिसके विरोध में गुलाब सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई थी।
विज्ञापन

एमिनेंट सिटीजन सुरेश गुंबर और तेजवीर वड़ैच के प्रयासों से बिजली महकमे को अपनी गलती को मानना पड़ा। अब यह बिल बिजली निगम ने कम करके मात्र 3944 भेजा है। इसी प्रकार मनजीत सिंह का बिल पहले 49079 आया था जो अब घटकर 26081 हो गया। महेंद्र सिंह बाबरपुर मंडी का बिल 44778 आया था जो अब घटकर मात्र 3205 हो गया है। एमिनेंट सिटीजन प्राण रत्नाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच का ही परिणाम है कि सीएम विंडो पर शिकायत आते ही उसका उचित समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें