फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लड्डू गोपाल आने के बाद हमारे घर की खुशियां हो गई दोगुनी

Thu, 28 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अपने लड्डू गोपाल के साथ कविता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हमारे घर के आसपास कई महिलाओं के पास लड्डू गोपाल थे। हमारा भी लड्डू गोपाल लाने का मन करता था। शौभाग्य से वह दिन 19 अगस्त 2020 को आया। जब कान्हा ने घर में प्रवेश किया। उस दिन से घर में खुशियां दोगुना हो गईं। बच्चों या परिवार में किसी को भी दिक्कत या परेशानी हो तो लड्डू गोपाल के सामने मन की बात कह देते हैं। वह समस्या खुद खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। वे दूसरों में खुशियां लाने के लिए हंसते हैं। ऐसे ही हमारे लड्डू गोपाल हैं। हमारे घर पर चार नंबर के लड्डू गोपाल हैं। हम इनको अपने भगवान के रूप मानते हैं। इनको प्रात: काल उठाकर स्नान करा मंदिर में आसन पर बैठाते हैं। पूजा पाठ कर भोग लगाते हैं। सुबह परिवार के सदस्यों से पहले इनका खाना बनाते हैं। इनको खाने का भोग लगाने के बाद स्वयं खाते हैं। इसी तरह दोपहर को खाना खिलाते हैं। शाम चार बजे दूध और फल का भोग लगाते हैं। मेरी बेटी वर्षा या मैं रात को भोग लगाकर उन्हें सुला देते हैं।
विज्ञापन

प्रस्तुति : कविता जावला, दत्ता कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें