फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती से फोन पर बात करने के बाद युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 18 वर्षीय युवा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह छह बजे उसका शव पहली मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। मजदूरों ने सुबह शव को देख मालिक व पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के अररिया के वानसबाड़ी गांव निवासी मोहम्मद नफीस पानीपत में पिछले नौ माह से सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित एक फैक्ट्री में रहता था। वह फैक्ट्री में कंबल के बैग बनाने का काम करता था। चचेरे भाई शमशेक अमर ने बताया कि शनिवार रात सभी साथ बैठकर खाना खा रहे थे। रात 12 बजे तक उन्होंने हंसी मजाक किया। उसके बाद अमर का फोन आया और वह किसी लड़की से बात करते हुए ऊपर चला गया। रविवार सुबह मजदूर कमरे में गए तो नफीस फंदे पर लटका मिला। नफीस चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें