फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छिटपुट बूंदाबांदी के बाद तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे छिटपुट बूंदाबांदी के बाद दिनभर तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा। जिससे लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। वहीं बारिश न होने से धान की रोपाई करने वाले किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को पूरा दिन बादलों की आवाजाही रहने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन मंगलवार को दिन में 11 बजे छिटपुट बारिश होने के बाद दिनभर तेज धूप निकली रही। जिससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने व तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। दोपहर बाद बढ़ती गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान रहे। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली के अघोषित कट भी लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। वहीं बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। जिन किसानों की धान की रोपाई नहीं हुई है वे धान की रोपाई करने के लिए परेशान हो रहे हैं और जिन्होंने धान की रोपाई कर दी है वे फसल में पानी देने के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों व बारिश न होने से धान की रोपाई की जा चुकी जमीन भी सूखने लगी है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि बुधवार को बारिश की संभावना है। पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 34/27

बुधवार 32/26
वीरवार 29/27
शुक्रवार 31/27
शनिवार 32/28
रविवार 33/27
सोमवार 33/27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें