फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहमति बनने के बाद डीएसपी कर रहे थे श्रमिकों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी में तीन दिन से चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन फिलहाल समाप्त हो गया। श्रमिकों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से काफी देर तक बात हुई। इस दाैरान डीएसपी ने एक श्रमिक से पूछ लिया कि पथराव क्यों किया...जिस पर श्रमिक ने कहा कि पुलिस ने भी तो लाठी चलाई। इसके बाद उन्होंने श्रमिकों से काफी देर तक बात की और वीरवार से काम पर लौटने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को श्रमिकों का प्रदर्शन शांत होने के बाद डीएसपी राजबीर, एसडीएम मनदीप सिंह ने श्रमिकों से काफी देर तक बात की। इस दौरान डीएसपी ने भी काफी देर तक बात की। डीएसपी ने श्रमिकों से तीसरे दिन भी पथराव करने का कारण पूछा तो श्रमिकों ने कहा कि वह तो शांतिपूर्ण तरीके से मांग कर रहे थे। जब पुलिस ने लाठी चलाई तो उन्हें मजबूर होकर पथराव करना पड़ा। वह लिखित में अपनी मांग पूरी होना चाहते थे। मंगलवार को उनकी मांग स्वीकार होने की बात तो कही गई, लेकिन कब तक पूरी होगी यह लिखित में नहीं दिया गया था। आईओसीएल से लिखित में चाहते थे। यही कारण है कि वह बुधवार को भी काम पर नहीं आए और धरना प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें