फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीएनए रिपोर्ट के बाद शिकायतकर्ता हो ही मिला बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले में सोमवार को मधुबन लैब से डीएनए रिपोर्ट आ गई है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार मृतक बच्चा शिकायकर्ता का ही मिला है। इनकी डीएनए रिपोर्ट मैच हो गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को श्मशान घाट से निकालकर डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। यह मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठ चुका है। बैठक में पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


राजाखेड़ी गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी ने 15 अगस्त को मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही बच्चे को सांस लेने की दिक्कत बताई। इसके बाद बच्चे को दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों डॉक्टरों ने आपस में बातचीत भी की। दूसरे निजी अस्पताल ने कुछ देर भर्ती करने के बाद परिजनों को बताया कि बच्चे की हालत और नाजुक हो गई। उसे दिल्ली ले जाने के बारे में कहा। मां-बाप उसे दिल्ली ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टरों ने पानीपत के दोनों निजी अस्पतालों की रिपोर्ट देखी और फिर बच्चे के माता-पिता से रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। महिला ने इसे अपनी रिपोर्ट बताया। तो डॉक्टरों ने पूछा कि क्या आपको पहले कोई बच्चा है।
महिला ने खुद के दो बच्चे होने की बात बताई। जिस पर डॉक्टर भी चौंक गए और कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर महिला को होने वाला बच्चा जिंदा रह ही नहीं सकता है। यहां माता-पिता को बच्चा बदलने की बात का शक गहरा गया था। इसके बाद परिजन तुरंत पानीपत पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से उस दिन की सीसीटीवी चेक करवाने को कहा। जिसमें बच्चा बदलने से लेकर रेफर वाली छह मिनट की फुटेज गायब थी। फुटेज न होने का बहाने बनाते हुए डॉक्टरों ने बिजली कट लगने की बात कही थी। परिजन वहां से बिजली निगम पहुंचे। जहां उन्हें बताया कि उस दिन बिजली का कट लगा ही नहीं था। इनको शक था कि उनका बच्चा बदला गया है। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करने के लिए डीएनए सैंपल भेजे थे।
विज्ञापन




वर्जन-

मॉडल टाउन थाना पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक बच्चा शिकायतकर्ता का ही है। उनको भी रिपोर्ट के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें