फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इटली टेक्सटाइल फेयर से उद्यमियों की चांदी, मिले करोड़ों के ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इटली के मिरान शहर में तीन दिवसीय इंडियन इंटरनेशनल टेक्सटाइल मशीनरी प्रदर्शनी में पानीपत के उद्यमियों की चांदी हो गई। पानीपत के उद्योगों ने प्रदर्शनी में चीन व तुर्की को कड़ी टक्कर दी। जिसमें 60 देशों के उद्यमियों ने भाग लिया था। अनुमान के आधार पर अकेले पानीपत को यहां से करीब 150 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इसको लेकर उद्यमियों के साथ बायर ने भी संपर्क साध लिया है। उद्यमी मेले के बाद इटली से पानीपत के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदर्शनी में पानीपत से 40 उद्यमियों के दल ने भाग लिया था। इस हिसाब से पानीपत की इंडस्ट्री में कोरोना के बाद पहली बार बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


सबसे अधिक जैकार्ड व सेरेंगल हाइड्रो मशीनें भाए
उद्यमियों ने प्रदर्शनी में अपनी मशीनों व उत्पादों के स्टॉल लगाए थे। इनमें जैकार्ड व सेरेंगल हाइड्रो मशीन ने विदेशी उद्यमियों को अपनी तरफ खींचा। इन दोनों मशीनों के सबसे अधिक ऑर्डर मिले हैं। सेरेंगल हाइड्रो मशीन चार सौ किलोग्राम की है। इसकी खास बात यह है कि अपने वजन के बराबर कपड़े को पांच मिनट में सुखा सकती है।
तीन बार स्थगित हुआ था फेयर
2020, 2021 और 2022 में कोरोना के चलते फेयर तीन बार स्थगित हुआ। इस फेयर से पानीपत को करोड़ों का फायदा होता है। फेयर में विश्वभर की बड़ी कंपनियां आती हैं। तीन बार फेयर स्थगित होने से पानीपत को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। उद्यमियों को उस समय स्टॉल का किराया तक देना पड़ा था। अब लगभग चार साल के बाद प्रदर्शनी से उद्यमी खुश हैं।
विज्ञापन


अब विदेशी भारत के उत्पाद को देते हैं तवज्जो

फेयर में पानीपत के परंपरागत उत्पाद बाथमेट, जूट उत्पाद, कुशन कवर, कारपेट, बेडसीट का प्रदर्शन किया था। विभिन्न तकनीकों से तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया। अब पानीपत के उत्पादों की मांग रहती है। निर्यातक कई माह से फेयर की तैयारियों में जुटे थे। पहले ही उत्पादों को कूरियर किया जा चुका था। इसका पानीपत को लाभ मिला।

बेहतर प्रदर्शन रहा, अच्छे ऑर्डर मिले : प्रीतम
पानीपत से 40 उद्यमियों के दल ने इटली में आयोजित फेयर में भाग लिया था। यहां से अच्छे ऑर्डर मिले हैं और प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इस प्रदर्शनी में मिले आर्डर से पानीपत के उद्याेगों को बूस्ट मिलेगा।
विज्ञापन


प्रीतम सचदेवा, अध्यक्ष, पानीपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें