फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश भेजने का झांसा देकर 28 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा के युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर दो रिश्तेदार कबूतरबाजों ने उसकी मां से 28 लाख रुपये हड़प लिए। युवक के आधे रास्ते पहुंचने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर लिए तो युवक के भूखे-प्यासे मरने की नौबत बन आई। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दाेनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मतलौडा की सुदेश ने बताया कि एजेंट जितेंद्र व विशाल उसके रिश्तेदार है, जो युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसे झांसे में लेकर दोनों ने बेटे रोबिन को 35 लाख रुपये में अमेरिका भेजने की बात कही। उनके झांसे में आकर महिला ने एक एकड़ जमीन बेचकर रकम एजेंटों के खाते में ट्रांसफर करा दी। एजेंटों ने कई महीने तक रोबिन को अलग-अलग देशों में रोक कर रखा। कभी दुबई तो कभी टर्की के चक्कर कटवाते रहे। बाद में आरोपियों ने उसके फोन तक उठाने बंद कर दिए थे। रिश्तेदारों ने उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें