पानीपत। दंडीस्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने शुक्रवार को सेक्टर-12 में अखंड रामायण पाठ किया। दो दिवसीय पाठ के दौरान श्रद्धालुओं को रामायण पाठ करने और इसके संदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि अखंड रामायण पाठ प्रेरणादायक है। हर इंसान को अपने जीवन में एक बार रामायण पाठ का श्रवण जरूर करना चाहिए। धर्म-कर्म के बिना जीवन में कुछ नहीं है। ऐसे में व्यक्ति को धर्म और कर्म करना चाहिए। धर्म के बिना व्यक्ति अपनी आत्मा को शुद्ध नहीं कर सकता और कर्म के बिना खुद को बेहतर नहीं बना सकते हैं। व्यक्ति को अपने जीवन में इन दोनों को अपनाना चाहिए। वे इससे खुद के साथ समाज को भी मजबूत बनाएंगे। सुशील गोयल ने बताया ऐसे पाठ, अनुष्ठान बिना संत कृपा के बिना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि दंडीस्वामी निगम बोध महाराज की प्रेरणा से लोगों को जोड़ा जा रहा है। अखंड रामायण पाठ में शनिवार को भोग डाला जाएगा।