फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वैश्य कन्या महाविद्यालय में 440 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। सोमवार शाम छह बजे तक प्रदेश में 81790 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा चुके थे जबकि 62123 आवेदन पूर्ण कर लिए गए थे। सोमवार को 3085 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 3004 आवेदन पूर्ण किए गए। अब तक 51236 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 340 कॉलेजों के 87 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया जाएगा। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11014 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन



समालखा की नई अनाज मंडी स्थित वैश्य कन्या महाविद्यालय में यूजी प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स के लिए 440 सीट हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि सरकारी सहायता प्राप्त वैश्य कन्या महाविद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष दर वर्ष प्रगति कर रहा है। ग्रामीण अंचल में होने के बावजूद छात्राओं को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक आकनल करने के साथ कौशल विकास के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। कॉलेज में उच्च शिक्षित स्टाफ के अलावा स्मार्ट क्लासरूम, लैब, बस सुविधा, सेमिनार हॉल, एनएसएस यूनिट, खेल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।




शहर के प्रमुख कॉलेजों के अलावा जिले के खंड समालखा की नई अनाज मंडी स्थित वैश्य कन्या महाविद्यालय लड़कियों की उच्चतर शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय की स्थापना से पहले क्षेत्र के विभिन्न गांवों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए शहर के कॉलेजों का सहारा लेना पड़ता था। कई अभिभावक लड़कियों को शहर भेजने से कतराते थे जिससे लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी। वैश्य कन्या महाविद्यालय की स्थापना के बाद क्षेत्र की महिलाओं को काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन




कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति-

कोर्स सीटें

बीए एडेड 320

बीकॉम एडेड 60

बीकॉम एसएफ 60
कुल- 440


वर्जन-

वैश्य कन्या महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में कला व वाणिज्य संकाय के पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसका ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों को पूरा फायदा मिल रहा है। छात्राओं को पूर्णत: सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। कॉलेज में यूजी कक्षाओं में 440 सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. सुमन रानी, प्राचार्या, वैश्य कन्या महाविद्यालय, समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें