फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक महिला समेत तीन अधेड़ों के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला समेत तीन अधेड़ों की मौत हो गई। एक महिला का शव ट्रेन और व्यक्ति का रेलवे स्टेशन के बाहर मिला है। जबकि एक आर्य कॉलेज के बाहर जीटी रोड पर मृत मिला है। अधेड़ की उल्टी,लगने के बाद मौत हुई। उसके चेहरे और चमड़ी पर भी छाले पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया में इनकी मौत गर्मी से होने की आशंका जताई है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम में इनकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इनमें से किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर उल्टी पड़ी मिली। इसके अलावा उसकी चमड़ी पर कई जगह छाले पड़े हुए थे। दूसरा शव रेलवे स्टेशन के पास मिला है। इसके पास पानी की एक बोतल रखी मिली है। जीआरपी को एक महिला का शव 04422 नंबर गाड़ी में बरामद किया है। उसकी उम्र करीब 72 वर्ष बताई गई है। प्रथम दृष्टया में कुदरती मौत नजर आ रही है। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि अज्ञात शवों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इनकी मौत गर्मी से हाेने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। लोगों से अपील है कि वह गर्मी से बचें। दिन में घर से बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं। बाहर निकलते हुए सिर को कपड़े से ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें