पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार शाम साढ़े सात बजे तक प्रदेश में 65426 विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा चुके थे जबकि 47593 आवेदन पूर्ण कर लिए गए थे। गुरुवार को 5101 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 4817 आवेदन पूर्ण किए गए। अब तक 36304 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं।
प्रदेश के 339 कॉलेजों के 87 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया जाएगा। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11014 सीटों पर दाखिला होना है। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी। दो से 15 जुलाई के दौरान मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी तथा दूसरी काउंसलिंग संपन्न होने के बाद कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए सत्यापित परिवार पहचान-पत्र अनिवार्य किए गए हैं। वहीं कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। कॉलेजों में कौशल विकास युक्त शिक्षण पर जोर रहेगा। पोर्टल की बाधा के बावजूद विद्यार्थी आव्रेदन में रूचि दिखा रहे हैं।
एसडी पीजी कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्सेस के लिए 1950 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि एसडी पीजी महाविद्यालय शहर का सबसे पुराना कॉलेज हैं। एसडी महाविद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष दर वर्ष प्रगति कर रहा है। विद्यार्थियों का मनोवैैज्ञानिक आकलन करने के साथ बेकरी, कास्मेटिक, अकाउंटिंग जैसे कौ्शल विकास के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं।
बॉक्स
कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति
कोर्स सीटें
बीए 630
बीए मेजर इन इक्नोमिक्स 30
बीए मेजर इन इंग्लिश 30
बीकॉम एडिड 160
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 320
बीकॉम ऑनर्स 50
बीएससी फिजिकल साइंस एडिड 280
बीएससी फिजिकल साइंस एसएफ 70
बीएससी लाइफ साइंस एडिड 80
बीएससी लाइफ साइंस एसएफ 60
बीबीए 120
बीसीए 120
कुल 1950
वर्जन-
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। एसडी कॉलेज में यूजी कक्षाओं की 1950 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों का मनोवैैज्ञानिक आकलन करने के साथ कौशल विकास के कोर्स भी करवाए जा रहे हैं।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।