फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज में 1600 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में बेचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग, बीएससी होम साइंस और बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) शुरू किया है। इनके साथ कॉलेज में कला संकाय के साथ मेडिकल और कॉमर्स में करीब 1600 सीट हैं। इसकी स्थापना सेठ इंद्रभान ने 1956 में गर्ल्स कॉलेज के रूप में स्थापना की थी। इसके बाद 1967 में काॅलेज में सह शिक्षा शुरू की।
विज्ञापन

कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न संकाय आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस एवं प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है। कॉलेज में हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों की मदद की जा रही है। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज में 30 मई तक पंजीकरण किया जाएगा। युवा मनपसंद विषय और कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें