फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेज में ओपन काउंसलिंग के तहत किया जा रहे विद्यार्थियों के दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के कॉलेजों में ऑपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले के कॉलेजों में प्रमुख पाठ्यक्रमों की अधिकतर सीटें भरी जा चुकी हैं। हालांकि विद्यार्थी बीबीए, बीसीए जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं जिससे उक्त पाठ्यक्रमों की लगभग सभी सीटें भरी जा चुकी हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी की भी 90 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी जा चुकी हैं। शेष सीटों के लिए विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। हालांकि इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 100 रुपये प्रतिदिन के अनुसार अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले ओपन काउंसलिंग के लिए 10 जुलाई को नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल खोला गया था। 11 से 17 जुलाई तक मेरिट अनुसार 100 रुपये विलंब शुल्क सहित कॉलेजों में दाखिले किए गए। अब 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क तथा 100 रुयपे अतिरिक्त शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में रोजाना आवेदन करने के बाद मेरिट बनेगी जिस पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला मिलेगा। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाना है। रिक्त सीट को भरने के लिए अब कॉलेजों में रोजाना पोर्टल पर आवेदक आवेदन करेंगे। इसके साथ ही आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन अपना कोर्स भी बदल सकेंगे। यह विकल्प भी पोर्टल पर किया गया है।



कॉलेजों में 20 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली

आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि इस बार कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है। विशेषकर परंपरागत कोर्स में सीटें रिक्त हैं। आवेदक कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कॉलेजों में बीबीए, बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों में अधिकतर सीटों पर दाखिला हो चुका है लेकिन अन्य पाठ्यक्रमों में पिछले वर्षों के मुकाबले दाखिलों की संख्या में कमी आई है। आर्य कॉलेज सहित एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर रूचि बढ़ी है।
विज्ञापन




यह रहेगा आगामी शेड्यूल

आईबी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखजिंदर ने बताया कि आवेदन से वंचित रहे छात्रों के लिए 24 जुलाई तक दाखिला लेने का मौका रहेगा। विद्यार्थी 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे।

-

वर्जन-
कॉलेजों में नए आवेदकों के लिए ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में भाग ले दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। हेल्प डेस्क द्वारा विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है।
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें