फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- महाविद्यालयों में स्नातक की दाखिला तिथि 28 तक बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में रिक्त सीटों पर दाखिले की तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी है। विद्यार्थी अब ऑनलाइन पंजीकरण करवा सीधे दाखिला ले सकेंगे। जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फिजिकल काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय आना होगा।

काउंसिलिंग के दौरान सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को तत्काल फीस जमा कर दाखिला लेना होगा। निर्धारित समय पर फीस जमा नहीं करने पर आवेदन खुद निरस्त माना जाएगा। अभी तक जिले के कई महाविद्यालयों में लगभग 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। तीन मेरिट सूची जारी होने के बाद भी सीटें नहीं भर पाईं हैं, जिसके चलते निदेशालय ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के तीन चरण पूरे होने के बावजूद जिले के राजकीय महाविद्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में करीब 30 फ़ीसदी सीटें खाली हैं। वहीं शहर के प्रमुख कॉलेज में भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों की कुछ सीटें रिक्त हैं। ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले की तिथि बढ़ाए जाने के बाद रिक्त सीटों के बढ़ाने की पूरी संभावना है।


स्नातकोत्तर में ओपन काउंसिलिंग के तहत किया जा रहे दाखिले
जिले के 9 महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। स्नातकोत्तर में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई थी। 100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 11 अगस्त को संपन्न हो चुकी है। अब 12 से 19 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क सहित दाखिला किया जा रहा है। स्नातकोत्तर में जिले के नौ महाविद्यालयों में 1940 सीटों पर दाखिला किया जाना है जबकि अभी तक 60 फीसदी सीटों पर दाखिला हुआ है।
विज्ञापन




हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न महाविद्यालयों में यूजी प्रथम वर्ष में विद्यार्थी 28 अगस्त तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर सीधे दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद उन्हें फिजिकल काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय आना होगा।
डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें