फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रोकी धान कटाई

Tue, 05 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल के गांव आसन कलां में गोचरांद की जमीन से धान की फसल काटने की सूचना मिलने पर बीडीपीओ अशोक छिक्कारा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और कटाई बंद करा दी।
विज्ञापन


इसके बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। इतना ही नहीं कई दिनाें तक नहीं मानने वाले अधिकारियाें ने मान लिया है कि छुट्टी के दौरान कुछ लोगों ने फसल काट ली। उन लोगों की शिकायत थर्मल पुलिस चौकी में कर दी गई है। बीडीपीओ ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार छह लोगाें के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाकर रिकवरी भी की जाएगी और प्रशासन जल्द ही अपनी फसल को काटेगा 

ये है मामला
गांव आसन कलां में पंचायत की करीब दो हजार एकड़ पंचायती जमीन में से करीब आठ सौ पचास एकड़ जमीन पर तीस सालों से कब्जा चल रहा है।  इस समय जमीन पर धान की फसल खड़ी है। पंचायत केस जीत चुकी है मगर कब्जाधारियों ने जमीन के इस्तेमाल के एवज में रकम जमा नहीं कराई। ऐसे में वे फसल नहीं काट सकते। मगर रोक के बाद भी कुछ किसान फसल काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्जन
सूचना मिलने पर वे मौके पर गए। कुछ किसान फसल काट रहे थे। उन्हें रोक दिया है और उनके खिलाफ शिकायत दे दी है
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ

शिकायत आ गई है। वे मौके पर हैं। जांच के बाद मुकद्दमा दर्ज होगा
राममेहर, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें