फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच प्रशासन ने काटी फसल

Fri, 18 Oct 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के प्रशासन ने न्यू खुखराना की अधिगृहीत छह एकड़ में खड़ी धान की फसल किसानों के हल्के विरोध के बीच काट ली।
विज्ञापन


प्रशासन ने किसानों की ओर से आधा एकड़ फसल काटने के बाद त्वरित कार्रवाई की। इसके साथ प्रशासन ने आसन कलां गांव की 850 एकड़ धान की फसल भी काटने के संकेत दिए और न्यू खुखराना की अधिगृहीत जमीन में से आधा एकड़ से फसल काटने वाले किसान के खिलाफ मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इसके बाद किसान की परेशानी बढ़ गई।

न्यू खुखराना की अधिगृहीत जमीन पर खड़ी धान की फसल को काटने के लिए प्रशासन की टीम शुक्रवार को पहुंची। यहां पर खेतों में धान कटाई के लिए कंबाइन चलानी शुरू कर दी। संबंधित किसानों ने आकर इसका विरोध जताया और फसल किसी भी सूरत में न काटने देने की धमकी दी। लोगों के विरोध के चलते फसल कटाई का काम बंद कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम अश्वनी मलिक और डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशासन की कार्रवाई में दखल न देने की चेतावनी दी। जिसके बाद ग्रामीण पीछे हट गए और प्रशासनिक अधिकारियों के कहने पर छह एकड़ में खड़ी धान की फसल को काट लिया।

एसडीएम बोले फसल म्हारी, कच्ची काटें या पक्की
किसानों ने प्रशासन को उक्त जमीन पर खड़ी धान की फसल को कच्ची बताया और एसडीएम को फसल पकने पर काटने की अपील की। एसडीएम अश्वनी मलिक उनकी बातों को भांप गए और उन्होंने किसानों को साफ शब्दों में कह दिया कि म्हारी फसल है, हम इसको कच्ची काटें या पक्की। आप लोगों को क्या लेना। प्रशासन इस जमीन की पेमेंट करा चुका है और यह प्रशासन के अधिकार में है।

सांसद समर्थक को सुननी पड़ी
सांसद समर्थक को प्रशासनिक अधिकारियों के मुंह की खानी पड़ी। दरअसल उक्त किसान सांसद की सिफारिश लेकर आया था और फसल नहीं काटने की बात कह रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसको नजरअंदाज कर दिया। वह ज्यादा बोलने लगा तो प्रशासनिक अधिकारियों ने उसको जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद वह चुप होकर चला गया।

पुलिस में शिकायत देने की चेतावनी
बताया जा रहा है कि उक्त जमीन से रात के समय एक किसान आधा एकड़ फसल काटकर ले गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। कष्ट निवारण समिति के सदस्य सतपाल रोड़ और सरपंच पति तेजबीर से कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करा देना चाहिए। एसडीएम अश्वनी मलिक ने उक्त जमीन की फसल की रिकवरी कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


आसन कलां में खाली कराने की चेतावनी
एसडीएम अश्वनी मलिक ने न्यू खुखराना की अधिगृहीत जमीन से फसल काटने के बाद आसन कलां की फसल भी काटने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि आसन कलां में 850 एकड़ जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा है। प्रशासन उक्त जमीन पर खड़ी फसल की निगरानी कर रही है और फसल पकने पर कटाई कर दी जाएगी। उक्त जमीन पर कब्जा जमाए लोगों के सामने जमीन की ठेका राशि जमा कराने का ही रास्ता बचा है। वे उक्त जमीन का ठेका जमाकर किसी भी समय फसल काट सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें