जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में सीवरेज व्यवस्था में सुधार करने के लिए करीब 10 करोड़ 45 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है।
प्रपोजल को मंजूरी मिलने के बाद सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। इससे जहां शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, बारिश में सड़कों पर जलभराव की समस्या से वाहनों चालकों को निजात मिल पाएगी। हालांकि सीवरेज व्यवस्था में सुधार करते हुए गोहाना रोड से जाटल रोड तक सीवरेज पाइप बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सफाई कराने के लिए मई 2014 में चार करोड़ 76 लाख का प्रपोजल तैयार किया था, लेकिन इसका बजट बढ़ाकर 10 करोड़ 45 लाख कर दिया गया और प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इसमें शहर में नई सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ सीवरेज की सफाई होगी।
संबंधित विभाग की ओर से लगभग 5500 मीटर एरिया में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर स्थित तहसील कैंप और हाली पार्क साइड क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके बाद सीवरेज व्यवस्था में काफी हद तक सुधार हो पाएगा और लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का एस्टिमेट तैयार कर प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। संबंधित विभाग के अनुसार शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य करीब दो माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। अगर बारिश के मौसम को देखते हुए समय अधिक भी लग सकता है।
सीवरेज पाइप बिछाने के बाद विभाग की ओर से सिवाह स्थित एसटीपी में पानी को छोड़ा जाएगा। जहां पर पानी को ट्रीट कर उसके बाद उसे यमुना में छोड़ दिया जाएगा।
विभाग की ओर से सीवरेज व्यवस्था में सुधार करते हुए नई सीवरेज पाइप बिछाई जाएगी। इसके लिए करीब दस करोड़ 45 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। वैसे बरसात के मौसम के चलते समय लग सकता है।
राजेंद्र जांगड़ा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग