लक्ष्मी कॉलोनी में बनी एक धागा फैक्टरी से चोर एक्टिवा, एलइडी व कैमरे चुराकर फरार हो गए। फैक्टरी मालिक सुबह फैक्टरी पहुंचा तो उसे ताला टूटा और सामान चोरी मिला। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
सतीश कुमार निवासी असंल सुशांत सिटी ने बताया कि उसकी लक्ष्मी कॉलोनी पावर हाउस के पीछे श्रीशाकुंबरी मांग इंडस्ट्रीज के नाम से धागा फैक्टरी है। गत आठ अगस्त की रात को उनकी फैक्टरी से अज्ञात युवक एक एक्टिवा, एलइडी व सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर ले गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।